पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान में 10 लोग मारे गए

इस्लामाबाद, 30 मार्च (वार्ता) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सैन्य अभियान में शुक्रवार रात कम से कम 10 लोग मारे गए। एक सुरक्षा सूत्र ने ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रांत के मर्दन जिले के बाबूजई इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया।

क्षेत्र के कटलांग पर्वत श्रृंखला में तीन अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों के ठिकानों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

सूत्र ने बताया कि अभियान के दौरान भीषण गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 10 लोग हताहत हुए। उन्होंने बताया कि अभियान के बड़े दायरे के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि अभियान के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

Next Post

नॉर्वे में चाकू से किए गए हमले में चार लोग घायल

Sun Mar 30 , 2025
ओस्लो, 30 मार्च (वार्ता) नॉर्वे के ट्रॉनहेम में चाकू से किए गए हमले में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने पुष्टि की है कि हमलावर ने अकेले ही हमला किया और अब उसे हिरासत में ले लिया गया है। जांच जारी […]

You May Like