राहुल गांधी की किसान चौपाल का स्वागत, लेकिन कांग्रेस ने किसानों के साथ किया अन्याय: सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा मध्यप्रदेश में आयोजित की जा रही किसान चौपाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका प्रदेश में स्वागत है, लेकिन कांग्रेस को किसानों के प्रति अपने अतीत का भी जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 वर्षों के शासनकाल में किसानों की उपेक्षा की।

उन्होंने दावा किया कि उस दौरान प्रदेश में सिंचाई का रकबा मात्र 7.50 लाख हेक्टेयर तक सीमित था, जिससे कृषि विकास की गति प्रभावित रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और राज्य में सिंचाई क्षेत्र का लगातार विस्तार किया गया है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वह केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बजाय रचनात्मक सुझाव दे, ताकि किसानों के हित में मिलकर कार्य किया जा सके।

Next Post

अनूपपुर पटवारियों के समर्थन में लामबंद हुए रीवा के पटवारी

Tue Feb 24 , 2026
रीवा: मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जिलों के साथ साथ रीवा जिले के पटवारियों ने प्रमुख सचिव राजस्व और सी एल आर भू संशाधन एवं प्रबंधन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है.ज्ञात हो कि विगत दिनों से अनूपपुर जिले में पटवारियों के खिलाफ कलेक्टर […]

You May Like