रेलवे आवास के कोर्ट यार्ड की जर्जर बाउंड्रीवॉल गिरी

बीना।बारिश के पहले रेलवे आवासों की मरम्मत नहीं कराई है, जिससे बारिश शुरू होते ही दुर्घटनाएं होने लगी हैं। सुबह 4 बजे आरबी-2 के क्वार्टर नंबर 274-डी के कोर्ट यार्ड की जर्जर बाउंड्रीवॉल गिर गई। वॉल गिरने की घटना यदि दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि आवास में रेल कर्मचारी अपने परिवार के साथ रह रहा है।रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक इस आवास में प्वाइंट्समैन अमित घेघट अपने परिवार के साथ रहते हैं। घटना के समय रेलवे आवास में उनकी मां, बहन, भांजा, पत्नी और बेटा सो रहा था। सुबह अचानक दीवार गिरने की आवाज से पूरा परिवार जाग गया और बाहर निकलकर देखा तो वॉल का मलबा बिखरा पड़ा था।कर्मचारी ने बताया कि वह लगातार 2023 से वॉल और आवास की मरम्मत कराने आवेदन दे रहे हैं, लेकिन इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि दिन में पूरे समय उनका परिवार कोर्ट यार्ड में रहता है, यदि यह घटना दिन में हुई होती तो परिवार के लोग घायल हो सकते थे। इस घटना के बाद रेल कर्मचारियों में आक्रोश है।उनका कहना है कि पूर्वी और पश्चिमी रेलवे कॉलोनी के कई आवास जर्जर हैं। किसी आवास की छत से पानी टपक रहा है तो कुछ की दीवारों में दरारें आ गई हैं। इसके बाद भी रेलवे अधिकारी आवासों की मरम्मत नहीं करा रहे हैं।

Next Post

OBC के लिए कांग्रेस मैदान में उतरेगी, पटवारी ने CM को लिखा पत्र 

Thu Jun 26 , 2025
भोपाल।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा. पत्र में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग पटवारी ने की है. सरकार पर निशाना साधते हुए पटवारी ने कहा कि यह सरकार ओबीसी समाज के हक को कुचलने की साजिश में लिप्त […]

You May Like

मनोरंजन