
भोपाल।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा. पत्र में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग पटवारी ने की है. सरकार पर निशाना साधते हुए पटवारी ने कहा कि यह सरकार ओबीसी समाज के हक को कुचलने की साजिश में लिप्त है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को भी ठुकरा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, तो प्रदेश कांग्रेस ओबीसी समाज के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में आग उगलते आंदोलन की शुरूआत करेगी.
पटवारी ने मांग की है कि 27% ओबीसी आरक्षण को बिना देरी के तत्काल लागू किया जाए, जैसा कि कांग्रेस ने सुनिश्चित किया था. 87-13 फॉर्मूले के तहत रुकी हुई भर्तियों में चयनित ओबीसी अभ्यर्थियों की नियुक्तियाँ तुरंत बहाल की जाएँ, जो बीजेपी की देरी से बर्बाद हो रही हैं. ओबीसी समाज को राजनीतिक शिकार और वोट बैंक की भेंट चढ़ाना बंद किया जाए.
