विदिशा में पटाखा व्यापारियों की SDM से गुहार: 2 नवंबर से पहले लाइसेंस और दुकानें आवंटित करने की मांग

विदिशा। दीपावली से पहले रामलीला मैदान में लगने वाले अस्थाई पटाखा बाजार को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। पटाखा व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा और निर्धारित समय सीमा 2 नवंबर से पहले लाइसेंस जारी करने के साथ दुकानों के लिए स्थान आवंटित करने की मांग की।

व्यापारियों का कहना है कि दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री के लिए अस्थाई दुकानें लगाई जाती हैं। इसके लिए पहले जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंस जारी किए जाते हैं और फिर नगर पालिका की ओर से दुकानों के लिए स्थान आवंटित किया जाता है। व्यापारियों के मुताबिक, दुकानें तैयार करने और सामान व्यवस्थित करने में ही दो से तीन दिन का समय लग जाता है। ऐसे में यदि लाइसेंस और स्थान आवंटन की प्रक्रिया में देरी हुई, तो त्योहार के दौरान उन्हें व्यापार करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।

व्यापारियों ने मांग की है कि प्रशासन और नगर पालिका समय रहते प्रक्रिया पूरी करें, ताकि वे व्यवस्थित तरीके से दुकानें लगा सकें और ग्राहकों को भी दीपावली से पहले पटाखों की खरीदारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अब व्यापारियों को प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई किए जाने का इंतजार है।

Next Post

भोपाल में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन: 1000 लीटर लहान बरामद, 52 पाव शराब जब्त

Thu Oct 29 , 2026
भोपाल। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाया। 28 अक्टूबर को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश पर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बगोनिया, गांधीनगर, शाहजहानाबाद और बागमुगलिया क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान 600 मिलीलीटर हाथभट्टी शराब, […]

You May Like