भोपाल में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन: 1000 लीटर लहान बरामद, 52 पाव शराब जब्त

भोपाल। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाया। 28 अक्टूबर को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश पर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बगोनिया, गांधीनगर, शाहजहानाबाद और बागमुगलिया क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान 600 मिलीलीटर हाथभट्टी शराब, 1000 लीटर लहान और देशी शराब के 52 पाव जब्त किए गए। वहीं, शराब दुकानों के आसपास अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किए गए।

आबकारी उपनिरीक्षक स्वाति बघेल की टीम ने परवलिया थाना क्षेत्र के बगोनिया निवासी राहुल अहिरवार के पास से 600 मिलीलीटर हाथभट्टी शराब बरामद की। इसके अलावा, गांधीनगर क्षेत्र के शांतिनगर से 1000 लीटर लहान जब्त किया गया। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

वहीं, शाहजहानाबाद क्षेत्र में संजय बाथम को होंडा एक्टिवा (MP 04 SR 1496) से देशी शराब के 52 पाव का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। आबकारी विभाग ने शराब के साथ वाहन भी जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इसके अलावा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी संदीप द्विवेदी की टीम ने बागमुगलिया क्षेत्र में शराब दुकानों के आसपास अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। संबंधित लोगों पर आबकारी अधिनियम की धारा 36A/B के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग ने शराब दुकानों के आसपास अवैध रूप से शराब पिलाने पर सख्त कार्रवाई

Next Post

भारतीय कंपनियों के ग्रीन हाइड्रोजन खरीद के लिए 5.55 लाख टन के समझौते

Thu Oct 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय कपंनियों ने देश में हरित ऊर्जा के इस्तेमाल को बढावा देने के लिए अक्टूबर तक ग्रीन हाइड्रोजन की खरीद के 5,55,610 टन सालाना के पक्के समझौते किए हैं जिनको पूरा करने में 90,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की आवश्यकता होगी। राष्ट्रीय ग्रीन […]

You May Like