56 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त नाबालिग पकड़ाया, आरोपी पिता फरार

भोपाल। कजलीखेड़ा पुलिस ने 56 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त किया है. पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है और नाबालिग को आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है.

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को देर रात सूचना मिली कि एक शख्स फोरेस्ट नाके की दिशा से एक मोटरसाइ‌किल पर रखकर कच्ची शराब भरकर ला रहा है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संदेही को पकड़ा. पूछताछ पर संदेही ने अपनी पहचान एक नाबालिग के तौर पर बताई. उसके पास से 56 लीटर 250 मि.ली. कच्ची शराब जब्त हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6 हजार रुपए है. नाबालिग को किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) में पेश किया गया. नाबालिग के पिता और आरोपी मांगीलाल तोमर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. आरोपी अपने नाम की मोटरसाइ‌किल देकर ग्राम कठोतिया से कच्ची शराब नाबालिग से मंगवाता था.आरोप है कि पिता ने जानबूझकर अपने नाबालिग पुत्र को अवैध धंधे में झोंका. फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है.

Next Post

छात्र के साथ अड़ीबाजी करने वाले दो गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर की थी वारदात

Wed Jun 10 , 2026
भोपाल। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने एक छात्र के साथ अड़ीबाजी करने वाले रायसेन के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया. आरोप है कि बदमाशों ने परीक्षा देने आए नाबालिग छात्र को अगवा कर मारपीट कर अड़ीबाजी की […]

You May Like

Play sound