वन विभाग ने तेंदुए का रेस्क्यू किया

बड़वानी, 06 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल वन मंडल क्षेत्र में आज वन विभाग ने क्षेत्र में जानवरों का लगातार शिकार कर भय पैदा करने वाली एक मादा तेंदुए का रेस्क्यू किया है। इसके अलावा बड़वानी क्षेत्र में एक किसान ने अपने खेत में दो तेंदुओं को देखे जाने पर वन विभाग को सूचित किया है।
पानसेमल वन मंडल सूत्रों के अनुसार कई दिनों से मूवमेंट करने और जानवरों का शिकार करने की शिकायत पर कल ग्राम राखी खुर्द में पिंजरा लगाया गया था और आज सुबह पिंजरे में एक तेंदुआ गिरफ्त में आ गया। उसका मेडिकल परीक्षण कराए जाने पर वह पूर्ण रूप से स्वस्थ पाया गया।
उन्होंने बताया कि यह एक 3 वर्ष की मादा तेंदुआ थी, जिसे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खंडवा जिले के चांद गढ़ क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। इसी तरह बड़वानी के वनमंडलाधिकारी आशीष बंसोड़ ने बताया कि वन विभाग को आज सेगांव क्षेत्र में दो तेंदुओं के होने सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि एक किसान कल शाम अपने खेत में चने की फसल का निरीक्षण करने गया था, वहां उसने दो तेंदुए देखे थे।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को दिन में समूह में निकलने और रात में बाहर नहीं जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग का अमला क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।

Next Post

कांग्रेसियों के घेरे को नहीं तोड़ सकी पुलिस, जला दिया प्रहलाद पटेल का पुतला

Thu Mar 6 , 2025
हनुमान चौराहे पर किया प्रदर्शन, फायर ब्रिगेड भी रही आग बुझाने में नाकाम   गुना। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सुठालिया में दिए गए बयान को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को प्रदेशव्यापी आव्हान पर […]

You May Like