
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत सिद्धबाबा रोड बिंध्यवासिनी मंदिर के पास एक महिला की लाश पड़ी मिली। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने बताया कि श्रीमति रूकमणी बाई चौधरी 65 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास चंडालभाटा गोहलपुर ने सूचना दी कि उसकी बेटी रेखा अहिरवार वर्तमान में जलगांव थाना पनागर में रहती है। 22 नवम्बर केा रेखा अपने पति, बच्चों के साथ उसके घर आयी थी 2-3 दिन पहले रेखा का पति कमलेश अहिरवार के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद रेखा का पति हमारे घर से चला गया था, 11 दिसम्बर को रात लगभग 10 बजे शिवा चौधरी उसके घर आया रेखा से बोला कि शादी का आर्डर है काम पर चलना है कहते हुये रेखा को लेकर चला गया था शादी के बाद से रेखा शराब पीने लगी थी, रेखा का फोन नहीं लग रहा था 12 दिसंबर को रात लगभग 10 बजे वह अपनी बेटी रश्मि को लेकर शिवा चौधरी के घर रेखा को पूछने आयी थी शिवा ने कहा कि रेखा को सिंधी केम्प में छोड़ दिया था रेखा कहां है मुझे नहीं पता। रात लगभग 1-45 बजे रेखा के जेठ बंटी ने उसके घर आकर बताया कि रेखा की मौत हो गयी है तो वह अपनी बहू सविता चौधरी एवं बेटी रश्मि के साथ सिद्धनगर आकर देखी उसकी बेटी रेखा अहिरवार उम्र 28 वर्ष इंदर अहिरवार के घर के सामने गली में मृत अवस्था में पड़ी थी।
