पवन चक्कियों पर डाका… गार्ड बंधक, पुलिस पर पथराव,16 बदमाश गिरफ्तार, 30 लाख की केबल और वाहन जब्त

रतलाम/रिंगनोद। थाना रिंगनोद क्षेत्र के ग्राम रोला मगरा स्थित पवन चक्कियों पर हुई सनसनीखेज लूट और चोरी की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी गई कॉपर केबल, एक बोलेरो और एक पिकअप वाहन सहित करीब 30 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है।

घटना 20 मई 2026 की मध्यरात्रि करीब 12:15 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि सुजलोन कंपनी की पवन चक्कियों पर 15 से 20 बदमाश लाठी-पत्थरों से लैस होकर पहुंचे हैं और लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया गया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें फरियादी सहित पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपियों ने गार्ड को बंधक बनाकर उसके पास रखे 11 हजार रुपए लूट लिए और पवनचक्की क्रमांक एसकेएस-01 व एसकेएस-08 से करीब 10 लाख रुपए कीमत की कॉपर केबल काटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार और एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

थाना रिंगनोद पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने मनीष, कालूराम, गजेंद्र उर्फ गजानन, सागर, दिनेश, मांगीलाल, मुकेश, देवचंद्र, राकेश, बंशीलाल, नानूराम, सुनिल, देवीलाल, बंटी, संजय और पुनमचंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई कॉपर केबल, बोलेरो क्रमांक एमपी-13-टीए-2920 और पिकअप वाहन एमपी-43-जेडएम-9504 जब्त किए हैं। पूरी कार्रवाई में थाना रिंगनोद पुलिस, साइबर सेल और डीडी नगर थाना टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

ट्राले से टकराई कश्मीर से लौट रहे परिवार की कार, पत्नी की मौत पति घायल

Fri May 22 , 2026
उज्जैन। शुक्रवार सुबह गरोठ मार्ग पर कार और ट्राले के बीच भिड़ंत गई। दुर्घटना में कार सवार महिला की मौत हो गई और पति घायल हुआ है। मासूम की जान बच गई। परिवार कश्मीर से लौट रहा था। मक्सी रोड स्थित ताजपुर का रहने वाला खान परिवार कुछ दिन पहले […]

You May Like