पचखोरा मार्ग पर गड्ढों का जाल,चलना हुआ मुश्किल

सिंगरौली : ननि के वार्ड क्रमांक 30 में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मध्यप्रदेश विद्युत मंडल दफ्तर तक जाने वाला पचखोरा मार्ग इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं और बारिश का पानी उनमें जमा होने से पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार बारिश शुरू होने के बाद से ही सड़क की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। सड़क पर गड्ढों और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

कई स्थानों पर पानी और कीचड़ से गड्ढों की गहराई का अंदाजा भी नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। डीईओ कार्यालय से एमपीईबी दफ्तर तक रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। रहवासियों का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर है, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा। स्थानीय लोगों ने निगमायुक्त से मार्ग का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत और सड़क का समुचित सुधार कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

Next Post

शान्तनु मोइत्रा मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से विभूषित

Tue Sep 29 , 2026
इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वर्चुअली उपस्थिति में आज इंदौर में आयोजित गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान-2026 से सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा को विभूषित किया गया।गीत-संगीत के इस महत्वपूर्ण आयोजन में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, […]

You May Like