पंचकुइया मुक्तिधाम में विवाद: एक परिवार की अस्थियां दूसरे ले गए, सूचना पर पुलिस पहुंची

इंदौर: पश्चिमी क्षेत्र स्थित पंचकुइया मुक्तिधाम पर टोकन व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण शनिवार सुबह विवाद की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार एक ही नम्बर का टोकन तीन अलग-अलग मृतक परिवारों को दे दिया था, जो विवाद का कारण बना.प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जब एक परिवार मृतक की अस्थियां एकत्र करने मुक्तिधाम पहुंचा तो उन्हें अस्थियां नहीं मिलीं. बाद में पता चला कि टोकन की गड़बड़ी के कारण कोई अन्य व्यक्ति अस्थियां लेकर चला गया है.

बताया गया कि 13 नंबर का टोकन तीन परिवारों को दिए जाने से यह स्थिति बनी. मामले की जानकारी मिलने पर मुक्तिधाम परिसर में हंगामा हो गया और मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. पता चला कि जिन लोगों को गलती से अस्थियां दे दी गई थीं, वे बड़वाह के खेड़ीघाट तक पहुंच चुके थे. पुलिस ने उन्हें वापस अस्थियां लेकर इंदौर आने के लिए कहा. फिलहाल समाचार लिखे जाने तक खेड़ीघाट से अस्थियां इंदौर के लिए रवाना हो चुकी थीं, जबकि पंचकुइया मुक्तिधाम पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे और स्थिति को संभालने के प्रयास जारी थे.

Next Post

अधारताल-बरगी में चाकूबाजी, दो घायल

Sat Mar 7 , 2026
जबलपुर: पिछले 24 घंटों के भीतर अधारताल और बरगी थाना क्षेत्रों में अवैध वसूली और शराब के लिए पैसे न देने पर चाकूबाजी हुई। जिसमें दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी अनुसार अधारताल थाना अंतर्गत विनोबा […]

You May Like

मनोरंजन