इंदौर-देवास रोड पर कंटेनर की टक्कर, महिला की मौत, बेटी घायल

इंदौर: पंचवटी कॉलोनी के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दो साल की बेटी घायल हो गई. हादसे के समय महिला अपने पति, भाई और दो बेटियों के साथ बाइक पर देवास टेकरी माता के दर्शन कर लौट रही थी.पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षयी राखी कलोसिया के रूप में हुई है. हादसे में उसकी दो साल की बेटी नेहारिका गंभीर रूप से घायल हुई है, जबकि पति भगवान सिंह और भाई मनीष को मामूली चोटें आई हैं.

साल भर की बच्ची प्रियांशी पूरी तरह सुरक्षित रही. पुलिस के मुताबिक, हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की. सामने से कार आने पर कंटेनर ड्राइवर ने वाहन साइड कर दिया और पीछे से बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार पूरा परिवार सड़क पर गिर पड़ा. मनीष ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक बहुत धीमी गति से सड़क किनारे चल रही थी.

बावजूद इसके लापरवाही से चल रहे कंटेनर ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया. वहीं पुलिस का कहना है कि परिवार स्कीम नंबर 114, इंदौर का रहने वाला है. मनीष पुताई का काम करते हैं, जबकि भगवान सिंह निजी ऑफिस में कार्यरत हैं. परिवार मूल रूप से ब्यावरा का रहने वाला है और दो साल पहले इंदौर आया था. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है और कंटेनर चालक की तलाश जारी है. शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है.

Next Post

हमास को गाजा शांति योजना पर सहमत होने के लिए 'तीन या चार दिन' देंगे-ट्रम्प

Wed Oct 1 , 2025
वाशिंगटन,  (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह हमास को अपनी 20-सूत्रीय गाजा शांति योजना पर सहमत होने के लिए “तीन या चार दिन” का समय देंगे। समाचार पत्र द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार श्री ट्रम्प ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस […]

You May Like