पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढने संबंधी आदेश फर्जी : सरकार

नयी दिल्ली 29 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोतरी से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आदेश फर्जी है और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है। सोशल मीडिया पर वायरल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के इस कथित आदेश में दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत में दस रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में साढे बारह रुपये प्रति लीटर की बढोतरी की गयी है। कथित आदेश में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अप्रत्याशित बढोतरी के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने इस बढोतरी का निर्णय लिया है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय पीआईबी की फैक्ट चैक टीम ने बुधवार को इस कथित आदेश की जांच के बाद कहा है कि यह फर्जी है और सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में बढोतरी का कोई आदेश जारी नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से मंगलवार को भी कहा गया था कि पेट्रोल और डीजल कीमत बढाये जाने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है।

.....

Next Post

लिंगानुपात में सुधार, शिक्षा, रोजगार में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी : सांख्यिकी मंत्रालय

Wed Apr 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने कहा है कि देश में जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार हुआ है और यह 2017-19 में 904 से बढ़कर 2021-23 में 917 हो गया है। मंत्रालय ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ‘भारत में महिलाएं और पुरुष […]

You May Like