“आनंद मदद घर” NGO: सरकारी स्कूलों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की मुहिम

दमोह। जिले में सतेंद्र पटवारी पिछले कई वर्षों से अपने पिताजी के नाम पर आनंद मदद घर नामक NGO का संचालन कर रहे हैं। इस NGO का एकमात्र उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित करना है।2019 से जारी है सेवा सतेंद्र पटवारी ने बताया कि वह पिछले 2019 से इस कार्य में जुटे हुए हैं। अभी तक वह 30 से 40 स्कूलों में इस प्रकार की सेवाएं दे चुके हैं। आगे भी भगवान का आशीर्वाद रहा तो इस मुहिम को लगातार जारी रखेंगे शहर से दूर गांवों तक पहुंच

उनकी टीम द्वारा शहजादपुरा, गीदन, सगोनी, सादपुर, सकरी, नीमखेड़ा, कनौरा कला, अंजनी, घूघस, बसिया, खिरिया सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है।स्कूल आने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ बच्चों को कंपास, चप्पल, पानी की बॉटल, ठंड में स्वेटर जैसी जरूरी सामग्री भी वितरित की जाती है।इस पुण्य कार्य में सतेंद्र के स्कूल-कॉलेज के मित्र जो आज दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई में जॉब कर रहे हैं, वे भी आर्थिक रूप से मदद करते रहते हैं।समाजसेवा के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Next Post

डोराना में अवैध रूप से रखे 33 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Tue Aug 4 , 2026
मंदसौर। खाद्य विभाग ने ग्राम डोराना में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित किए गए 33 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। विभाग को सूचना मिली थी कि गांव में एक खेत पर बने बाड़े में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से संग्रहण किया जा रहा है। सूचना […]

You May Like