नड्डा आज जबलपुर में 4 नए मेडिकल कॉलेज का अनुबंध और श्योपुर-सिंगरौली का लोकार्पण करेंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 25 अगस्त को जबलपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां नड्डा का स्वागत करेंगे। इसके बाद दोनों नेता भाजपा कार्यालय रानीताल और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

दोपहर 3:40 बजे सीएम मोहन यादव नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचेंगे, जहां प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर आधारित 4 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु अनुबंध हस्ताक्षर होंगे। साथ ही श्योपुर और सिंगरौली में नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण तथा आयुष्मान भारत योजना व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नवाचारों का शुभारंभ किया जाएगा।

शाम 6 बजे मुख्यमंत्री स्व. सुभाषचंद्र बैनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, जबकि 6:30 बजे ग्वारीघाट में मां नर्मदा का अभिषेक और महाआरती में शामिल होंगे। रात्रि 9:20 बजे वे भोपाल लौटेंगे।

 

Next Post

शराब तस्कर पकड़ाया

Mon Aug 25 , 2025
जबलपुर: रांझी पुलिस ने व्हीकल स्टेट सेक्टर 1 के खण्डहर क्वाटर के पास दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त राज उरई पिता राजेश उरई 19 वर्ष निवासी चांदमारी तलैया घमापुर को पकड़ा। जिसके कब्जे से 300 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्सिस […]

You May Like