जबलपुर: रांझी पुलिस ने व्हीकल स्टेट सेक्टर 1 के खण्डहर क्वाटर के पास दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त राज उरई पिता राजेश उरई 19 वर्ष निवासी चांदमारी तलैया घमापुर को पकड़ा।
जिसके कब्जे से 300 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्सिस जप्त करते हुये आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी राज उरई के खिलाफ मारपीट, आबकारी एक्ट के पूर्व से 3 अपराध दर्ज हैं।
