
ग्वालियर। ग्वालियर शहर में 28 साल बाद आज दोपहर वीरपुर बांध के गेट खोले गए। बांध के गेट खुलने से बांध के पीछे बने मकान डूबने की स्थिति में आ गए हैं। स्थानीय रहवासी पानी में ही धरने पर बैठ गए हैं। लोगों ने पार्षद और सांसद को जमकर कोसा। लोग पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं, पुलिस ने जनसुरक्षा के लिए बांध के किनारे बैरिकेटिंग कर दी है।
