बागली: 15 अगस्त 1947 आजादी के पूर्व 22 जुलाई को भारत की संविधान सभा में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में मान्यता दी गई इसी के उपलक्ष में प्रतिवर्ष 22 जुलाई को तिरंगा दिवस मनाया जाता है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल की महामंत्री श्रीमती माया कुणाल चौधरी भाजपा नेत्री माया चौधरी सहित अन्य तिरंगा प्रेमी बागली के गांधी चौक में एकत्रित हुए और सभी ने तिरंगा लहराते हुए तिरंगा दिवस मनाया इस अवसर पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
तिरंगा दिवस अवसर पर अधिवक्ता प्रवीण चौधरी ने बताया कि 22 जुलाई का दिन तिरंगे के स्वरूप को अपनाने का दिन है। और यही तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है जो विश्व भर में जाना पहचाना हो चुका है। विगत वर्षों में कई देशो के आपस में टकराव होने की स्थिति में भारतीय लोग तिरंगा लहराकर शान से युद्ध क्षेत्र से बाहर आए हैं विशेष कर रूस यूक्रेन युद्ध में भारतीय लोगों के साथ-साथ पाकिस्तानी लोग भी तिरंगे का सहारा लेकर खतरनाक स्थिति से सुरक्षित बाहर आए यही हमारे तिरंगे की पहचान है विपरीत परिस्थिति में भी तिरंगा हर भारतीयों की शान है।
