जापानी प्रधानमंत्री जल्द छोड़ सकते हैं अपना पद : मीडिया

जापानी अखबार द मैनिची ने बताया कि प्रधानमंत्री अगस्त के अंत तक अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जापान के साथ एक “बड़े समझौते” की घोषणा और इशिबा के सत्तारूढ़ गठबंधन के उच्च सदन में बहुमत खोने के कुछ ही दिनों हुआ है।

इस बीच, समाचार पत्र योमिउरी शिंबुन ने बताया कि वह हाल ही में हुए उच्च सदन के चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन की हार की जिम्मेदारी लेने के लिए इस माह के अंत तक अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

सत्तारूढ़ गठबंधन के पास अब 248 में से 122 सीटें हैं, जबकि चुनाव से पहले 141 सीटें थीं। दूसरी ओर, विपक्ष ने उच्च सदन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सीटों की संख्या बढ़ा ली हैं। अब उसके पास 126 सीटें हैं।

गौरतलब है कि चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनका इस्तीफा देने, सरकार में बदलाव करने या गठबंधन का विस्तार करने की कोई योजना नहीं है।

Next Post

अमेरिका ने जापान पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया

Wed Jul 23 , 2025
टोक्यो, 23 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने जापान पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने इसका स्वागत किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि जापान पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया जायेगा। मंगलवार को हुये समझौते में […]

You May Like