
दमोह।राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश के 11 जिलों में युवा आपदा मित्र का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला दमोह में 700 युवा आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है।योजना के द्वितीय चरण के तहत जिले में 8 अगस्त से 10 अगस्त तक 100 स्काउट-गाइड युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत सभी प्रकार की आपदाओं व उनसे निपटने की रेस्क्यू विधियों और उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही उपकरणों का संचालन और मॉकड्रिल भी कराई गई। 10 अगस्त को प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला सेनानी श्रीमती रजनी खटीक, कंपनी कमांडर सुश्री प्राची दुबे, भारत स्काउट एण्ड गाइड्स की आयुक्त श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती रश्मि ठाकुर, पवन कुमार अहिरवार, लखन लाल अहिरवार, सक्षम तिवारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थियों ने अपना अनुभव साझा किया। मुख्य अतिथियों ने उद्बोधन दिया। इसके बाद युवा आपदा मित्रों को प्रमाण पत्र और एसडीएमए से प्राप्त आपदा प्रबंधन किट बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में हवलदार शैलेंद्र रजक, सैनिक चैन सिंह, सैनिक सैनिक जय पटेल, समस्त जिला एसडीईआरएफ टीम व स्काउट एण्ड गाईडस् के प्रशिक्षणार्थियों की मौजूदगी रही।
