एक बालिका डिहूली से, दूसरी तिरुपति आंध्र प्रदेश से बरामद

सीधी। थाना अमिलिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने साइबर सेल व तकनीकी साक्ष्यों से एक बालिका को डिहूली से और दूसरी को तिरुपति आंध्र प्रदेश से बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना अमिलिया पुलिस ने गुमशुदगी/अपहरण के अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार पहले मामले में दिनांक 30 जून 2026 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्ष 8 माह की पुत्री हायर सेकेंडरी स्कूल हिनौती अंकसूची लेने गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में विशेष टीम ने पुलिस एवं साइबर सेल की सहायता से लगातार प्रयास कर दिनांक 06 जुलाई 2026 को ग्राम डिहूली से बालिका को सकुशल दस्तयाब कर माता-पिता को सौंपा। दूसरे मामले में दिनांक 24 मई 2026 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्ष 7 माह की पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। रिश्तेदारी में तलाश के बाद भी पता न चलने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने साइबर सेल की सहायता से दिनांक 03 जुलाई श्र2026 को तिरुपति, आंध्र प्रदेश से बालिका को सकुशल दस्तया कर परिजनों को सुपुर्द किया। दोनों मामलों में निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अथक प्रयास एवं तकनीकी साक्ष्यों से सफलता प्राप्त की। प्रथम मामले में सउनि उग्रभान मिश्रा, प्रआर रामायण मिश्रा, आरक्षक संदीप चौबे, रघुराज सिंह, मआर संगीता बैस एवं साइबर सेल टीम। दूसरे मामले में प्रआर लोकेन्द्र सिंह, आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, मआर स्वाती कुशवाहा एवं साइबर सेल टीम का योगदान रहा।

Next Post

मुखर्जी की दूरदृष्टि के कारण बंगाल भारत में है: उप मुख्यमंत्री

Mon Jul 6 , 2026
रीवा, राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में विचार गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता […]

You May Like