मुखर्जी की दूरदृष्टि के कारण बंगाल भारत में है: उप मुख्यमंत्री

रीवा, राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में विचार गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ.

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने किया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह रही. कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनके विचारों एवं बलिदान पर प्रकाश डाला गया. त्योथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने अपने विचार रखे. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया. उन्होने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दूरदृष्टा नेता थे, उनकी दूरदृष्टि के कारण आज का पश्चिम बंगाल भारत में बना रहा. आजादी के बाद पाकिस्तान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के लिए गलियारा मांगकर भारत के फिर टुकड़े करने की योजना में था. डॉ. मुखर्जी ने पाकिस्तान में हुई बातचीत में देश के अंदर से तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के लिए गलियारा देने से मना कर पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बंटे रहने के लिए मजबूर किया, यह उनकी दूरदृष्टि का ही परिणाम है. गोष्ठी में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आबकारी अधिकारी पर ईडी का शिकंजा

Mon Jul 6 , 2026
इंदौर. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अलीराजपुर के पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला आगे बढ़ाते हुए इंदौर की विशेष अदालत (पीएमएलए) में अभियोजन शिकायत पेश की है. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने […]

You May Like