ईरान के ऊपर अमेरिकी लड़ाकू विमान गिराया गया, एक चालक दल सदस्य को अमेरिकी सेना ने बचाया

वाशिंगटन/तेहरान, (वार्ता) ईरान के ऊपर शुक्रवार को गिरे एफ-15ई लड़ाकू विमान से इजेक्ट करने वाले दो अमेरिकी पायलटों में से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे अमेरिकी पायलट की तलाश जारी है।

पांच सप्ताह से चल रहे युद्ध के बाद यह इस तरह की पहली घटना है।

स्थिति से परिचित अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक एक चालक दल सदस्य लापता था। इससे पहले ईरानी सरकारी मीडिया ने विमान के पिछले हिस्से और अन्य मलबे की तस्वीरें जारी की थीं और शुरू में दावा किया था कि मध्य ईरान के ऊपर एक उन्नत अमेरिकी एफ-35 विमान को नए वायु रक्षा तंत्र ने निशाना बनाया था।

तस्वीर में दिख रहा मलबा अमेरिकी वायु सेना के 494वें स्क्वाड्रन के एफ-15ई विमान का था, जो ब्रिटेन के आरएएफ लेकनहीथ में तैनात था। मलबे पर मिले निशान ब्रिटेन में तैनात स्ट्राइक ईगल विमानों के टेल फिन के सिरों पर बने निशानों से मिलते-जुलते प्रतीत होते है।

अमेरिकी अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि एक एफ-15ई विमान को गिरा दिया गया है और पेंटागन ईरानियों से पहले चालक दल को ढूंढने के लिए तेजी से काम कर रहा है। इस घटना पर अमेरिकी सेना की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को घटना की जानकारी दे दी गई है, लेकिन उन्होंने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

दूसरे चालक दल के सदस्य की स्थिति स्पष्ट नहीं थी और बचाव कार्य जारी है।

 

 

Next Post

93 लाख के घोटाले में सीएमएचओ निलंबित

Sat Apr 4 , 2026
जबलपुर: स्वास्थ्य विभाग में व्यापक भ्रष्टचार का खुलासा होने के बाद राज्य शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य चिकित्या एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा गठित जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर भोपाल मुख्यालय से यह आदेश जारी किए […]

You May Like

Play sound