इंदौर: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में जिला बदर किए गए एक युवक पर पुलिस ने फिर मामला दर्ज किया है. आरोपी निर्धारित तिथि पर थाने में हाजिर नहीं हुआ था, जिसके चलते उसके खिलाफ बीएनएस और सुरक्षा अधिनियम के तहत फिर से प्रकरण दर्ज किया है.
उपनिरीक्षक सतीश गर्ग ने बताय कि जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में जिला बदर किए गए एक युवक पर कार्रवाई की गई है. आरोपी लक्की उर्फ लखन खटीक उम्र 30 वर्ष निवासी जोशी कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी को पहले जिला बदर किया था और उसे प्रत्येक बुधवार को थाने में उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य था, लेकिन आरोपी ने यह शर्त पूरी नहीं की.
वह माह नवंबर की निर्धारित तिथि पर थाने नहीं पहुंचा और आदेश का उल्लंघन करता रहा. आरोपी ने पुलिस आयुक्त द्वारा जारी जिला बदर आदेश का पालन नहीं किया, जिसके बाद उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
