शिवपुरी स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच फंसी, जीआरपी ने बचाया

शिवपुरी: शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर आज सोमवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला यात्री संतुलन बिगड़ने से प्लेटफॉर्म और डिब्बे के बीच रेलवे ट्रैक पर गिर गई। मौके पर तैनात जीआरपी जवान ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत बाहर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरानी शिवपुरी निवासी विजयलता मिश्रा अपने पति श्याम मिश्रा के साथ भोपाल जाने के लिए स्टेशन पहुंची थीं।

वे ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने आई थीं। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई और धीमी गति से चलने लगी, विजयलता ने डिब्बे में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म और डिब्बे के बीच ट्रैक पर गिर गईं। घटना के वक्त ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी जवानों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रेन में सवार शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र निवासी जाकिर ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

Next Post

नेतृत्व के लिए सेवा और शिक्षा जरूरी: सहगल

Mon Feb 9 , 2026
बनखेड़ी: समाज किसी भी व्यक्ति का नेतृत्व सहजता से स्वीकार नहीं करता, इसके लिए लोगों के बीच रहकर भलाई के कार्य करना आवश्यक होता है। सामुदायिक नेतृत्वकर्ता को प्रत्येक पंचायत स्तर पर सक्रिय होकर कार्य करना चाहिए तथा बिना पढ़ाई-लिखाई के आगे बढ़ना कठिन है, इसलिए शिक्षा अत्यंत जरूरी है। […]

You May Like