नारी शक्ति के सम्मान में भोपाल में हॉकी वॉकथॉन, मंत्री विश्वास सारंग और ओलंपियन विवेक सागर हुए शामिल

भोपाल। भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। इसी क्रम में मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में नारी शक्ति को समर्पित हॉकी वॉकथॉन का आयोजन किया गया। होटल लेकव्यू रंजीत से वन विहार तक निकाली गई इस वॉकथॉन में मंत्री विश्वास सारंग और ओलंपियन विवेक सागर शामिल हुए।

इस दौरान भोपाल शहर के खिलाड़ी, प्रबुद्धजन, व्यापारी वर्ग, फिटनेस प्रेमी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत सहित एशिया की छह शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में करीब 150 महिला खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगी। सभी मुकाबले बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण 166 देशों में स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर किया जाएगा।
खास बात यह है कि FIH कैटेगरी-1 स्टेडियम का गौरव हासिल करने वाला भोपाल देश का दूसरा शहर बन गया है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से महिला हॉकी को बढ़ावा मिलने के साथ ही भोपाल को वैश्विक खेल मंच पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Next Post

युवाओं ने गौशाला पहुंचकर दिया स्वच्छता का संदेश

Sun Nov 15 , 2026
ग्वालियर: जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित कम्युनिटी एंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत एमिटी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की पहल की। विद्यार्थियों ने स्थानीय गौशाला का भ्रमण कर पशुओं की देखभाल, स्वच्छता और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद लोगों […]

You May Like