बीजिंग, 20 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित वानुअतु द्वीप समूह में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 02:30 बजे 6.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र जीएफजेड ने दी।
भूकंप का केंद्र गहराई में 10.0 किलोमीटर थी और शुरुआत में 19.47 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 168.19 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया।
