
छिंदवाड़ा। थाना अमरवाड़ा क्षेत्र में स्थित जिला सहकारी बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से अज्ञात चोर ने 80 हजार रुपए की चोरी कर ली. उक्त बात की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी निलेश साहू निवासी ग्राम बमोरी ने सोमवार करीबन 4:30 बजे अपनी बाइक क्रमांक एमपी 28 जेडपी 3575 को बैंक के सामने टीनसेड के नीचे खड़ा कर बैंक में प्रवेश कर 120000 रुपए के. सी .सी लोन खाते से निकलवा कर उसमें से 20 हजार रुपए लखन नामक व्यक्ति को देने के बाद 1 लाख रुपए बाइक की डिक्की में रख दिया और भाई का चेक लगाने के लिए बैंक के बाहर गेट के पास लाइन में खड़ा हो गया, निलेश ने 15 मिनट बाद देखा उसकी डिक्की खुली हुई थी बाइक के पास जाकर देखा विक्की में मात्र 20 हजार थे यह से 80 हजार रुपए कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया, निलेश ने आस पास तलाश किया वहां उपस्थित लोगों से बताया तलाश करने पर 80 हजार रूपयो का पता नहीं चला, तब मंगलवार को अमरवाड़ा थाना पहुंचकर निलेश ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की. पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच में जुट गई है.
