छिंदवाड़ा के विकास की गति नहीं रुकने देंगे, भाजपा सिर्फ झूठ बोलने में नंबर वन: नकुलनाथ

छिन्दवाड़ा। पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार काम करे या न करे, लेकिन झूठ बोलने में माहिर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा को 11 वर्ष और प्रदेश में 21 वर्ष हो चुके हैं, यानी करीब 32 वर्षों में छिन्दवाड़ा के विकास के लिए ठोस कार्य नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ग्राम चौसरा में अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी से न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर चर्चा की, तब भाजपा को इसकी याद आई।

नकुलनाथ ने कहा कि छिन्दवाड़ा का वास्तविक विकास कमलनाथ और कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है। माचागोरा जलाशय, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, रेमंड और अन्य परियोजनाएं इसके उदाहरण हैं।

गेहूं खरीदी पर भी उठाए सवाल

उन्होंने गेहूं खरीदी में अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा। मक्का और गेहूं खरीदी में अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वे किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं समझेंगे और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

Next Post

राहुल ने केंद्र और अंडमान निकोबार प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए

Wed Apr 29 , 2026
पोर्ट ब्लेयर 29 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और अंडमान निकोबार प्रशासन पर द्वीप के लोगों की जमीनें छीने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप के दौरे पर पहुंचे श्री गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि द्वीप […]

You May Like