हरियाणा और पश्चिम बंगाल का दबदबा, गुजरात ने भी दर्ज की जीत

बेंगलुरु, 06 सितंबर (वार्ता) 64वां सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के सब-जूनियर ब्वायज (अंडर-15) वर्ग के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की भरमार रही। दिन में जहां हरियाणा और पश्चिम बंगाल ने बड़े अंतर से जीत हासिल कर दबदबा बनाया, वहीं गुजरात ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ दिन का समापन किया।

दिन की शुरुआत एक कड़े मुकाबले से हुई, जिसमें मिनर्वा पब्लिक स्कूल (सीआईएससीई) और श्री लीलानंद सेकेंडरी स्कूल (झारखंड) का मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। सीआईएससीई के लिए ममेश (30’) और बिकसन (33’) ने गोल किए, जबकि झारखंड के लिए संदीप (22’) और आशीष (35’) ने गोल किए।

इंदिरा मॉडर्न हाई स्कूल (हरियाणा) ने ताशी नामग्याल अकादमी (आईपीएससी) को 8-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सुखविंदर ने चार गोल (2’, 17’, 20’, 43’) दागे, जबकि रोहित (11’), अरान (22’, 24’) और आदित्य (50 2’) ने भी योगदान दिया। यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा।

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (चंडीगढ़) और मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल (हिमाचल प्रदेश) का मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। कृष्णा (9’) ने चंडीगढ़ को बढ़त दिलाई, लेकिन गुरकारन (50’) ने अंतिम समय में गोल कर हिमाचल को बराबरी दिलाई।

दोपहर के मैच में मानिकपारा विवेकानंद विद्यापीठ (पश्चिम बंगाल) ने एसएफएस हायर सेकेंडरी स्कूल (नगालैंड) को 8-1 से मात दी। कौशिक (2’, 25’), मुरमु (27’, 29’), सौमेन (9’), फागुन (11’), अभिजीत (42’) और नहल (50 1’) ने पश्चिम बंगाल के लिए गोल दागे, जबकि नगामिलेन (46’) ने नगालैंड के लिए एकमात्र गोल किया।

दिन के अंतिम मैच में आनंद निकेतन स्कूल (गुजरात) ने जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल स्कूल (आईएसएसओ) को 2-0 से हराया। मेघ ने 23वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि शुभम ने इंजरी टाइम (50 1’) में गोल कर जीत सुनिश्चित की।

 

Next Post

मेरा एक ही लक्ष्य है और वो है भारत के लिए खेलना : निशांत सिंधु

Sat Sep 6 , 2025
बेंगलुरु, 06 सितम्बर (वार्ता) दलीप ट्रॉफी सेमीफ़ाइनल में अपने हरफनमौला खेल से नॉर्थ ज़ोन के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के युवा ऑलराउंडर और अंडर-19 विश्व कप विजेता खिलाड़ी निशांत सिंधु ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य भारत के लिए खेलना है और इसके लिए वह कदम दर कदम […]

You May Like