टी20 ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 67 रनों से हराकर फुल नेशन टीमों के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है।
पाकिस्तान में खेले जा रहे तीन देशों के बीच टी20 ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है। जिम्बाब्वे ने टी20 ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 67 रनों से हराया।
