बिना स्वीकृति बन रही थी कॉलोनी

जे.के. कंसल्टेंसी द्वारा निर्मित अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर  
जबलपुर: ग्राम उमरिया में जे.के. कंसल्टेंसी द्वारा बिना स्वीकृति के कॉलोनी बनाई जा रही थी। निर्मित अवैध निर्मिाण को बुधवार को बुल्डोजर चलाकर हटाया गया।
कॉलोनी सेल प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि नगर निगम की टीम ने ग्राम उमरिया में जे.के. कंसल्टेंट द्वारा खसरा नं. 12/1 पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, कॉलोनाइजर के पास किसी भी तरह का वैध दस्तावेज न होने पर शासन के कॉलोनी विकास नियम 2021 की धारा 22(4) के तहत् कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को हटाया गया।

Next Post

शादी का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म

Thu Jan 23 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में फिर एक बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक महिला के साथ उसकी बहन के देवर ने शादी का वादा कर लगातार 4 साल तक अवैध संबंध बनाएं। इसी दौरान उससे एक बेटी पैदा हो गई, तब आरोपी ने अपने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।