
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत लालमाटी में अनियंत्रित ई-रिक्शा ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में घायल 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लालमाटी सिद्धबाबा रोड निवासी प्रियांशी सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसके नाना रामपाल सिंह (71) खमरिया फैक्ट्री से रिटायर्ड थे, अपने साथियों मदन शर्मा और रामनरेश सिंह के साथ सतपुला की ओर टहलने गए थे। जब वे टहलकर वापस लौट रहे थे, तभी सतपुला के पास एक सफेद रंग के ई-रिक्शा के चालक ने उन्हें तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामपाल सिंह सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की नातिन की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार ई रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है
