वारदात के पहले बमबाज धराया

जबलपुर: रांझी पुलिस ने बमबाज को वारदात करने के पहले ही धरदबोचा। आरोपी के कब्जे से दो सुअरमार बम जप्त किए गए है। टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि सूचना मिली कि बगिया टोला पानी की टंकी के सामने एक लडक़ा किसी के घर पर बम फैंकने की बात कर रहा है.

सूचना पर घेराबंदी कर अंशु मलिक उर्फ यश पिता अनिल मलिक 22 वर्ष निवासी यादव पान भंडार के पास गंगामैया रांझी को पकड़ा गया । जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर संदेही अंशु मलिक उर्फ यश अपनी पहनी हुयी जैकेट की दोनों जेबों में एक-एक सुअर मार बम रखे मिला। जिसके जब्त करते हुए विस्टफोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

भितरवार में 'सीनियर' और 'जूनियर' की जंग शुरू

Tue Feb 10 , 2026
ग्वालियर:भितरवार में ‘सीनियर’ और ‘जूनियर’ की जंग शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के एक ताजा बयान ने ग्वालियर की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। भितरवार से पहली बार विधायक बने मोहन सिंह राठौर पर निशाना साधते हुए लाखन सिंह ने कहा-“मैं 20 साल विधायक […]

You May Like