मैंगनीज खदान के गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत

सौसर, औद्योगिक क्षेत्र के खैरी तायगांव स्थित मैंगनीज की ओपन खदान में भरे गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान खैरी तायगांव निवासी ज्ञानेश्वर बागड़े के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में सनसनी का माहौल है।

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने खदान में जमा पानी में छलांग लगाई थी, जिसके बाद वह गहरे पानी में चला गया और वापस सतह पर नहीं आ सका। सूचना मिलते ही लोधीखेड़ा पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

​बताया जा रहा है कि उक्त माइंस का संचालन अग्रवाल कंपनी द्वारा किया जा रहा है। युवक का शव गहरे पानी में समा जाने के चलते छिंदवाड़ा से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है।

*सुरक्षा इंतजामों की कमी से आक्रोश* 

क्षेत्र में बिना फेंसिंग या सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रही खुली खदानों में बारिश का पानी जमा होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खदान प्रबंधन की लापरवाही को लेकर भारी रोष देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी में जुटा है।

Next Post

फेंसिंग ओलंपिक खेल का सिंगरौली जिले में हुआ आगाज़

Thu Sep 10 , 2026
सिंगरौली, सिंगरौली जिले में पहली बार ओलंपिक खेल फेंसिंग का हुआ आगाज़। जिला स्तरीय फेंसिंग चयन ट्रायल का आयोजन एनटीपीसी वीवा क्लब विंध्यनगर किया गया। जिसमें क्षेत्र के नन्हे फेंसिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपना फेंसिंग प्रतिभा का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों ने तालियों के गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का […]

You May Like

मनोरंजन