कातिलों का पुलिस ने निकाला जुलूस

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत लालमाटी में घर पर पत्थर फेंकने के विवाद पर चाकू, तलवार व लट्ठ से हमला कर यश मेहरोलिया 21 वर्ष की हत्या कर माता पिता समेत चार लोगों को घायल करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने के पहले उनका जुलूस निकाला इसके बाद उन्हेें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

घमापुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि पुलिस के मुताबिक यश मेहरोलिया 21 वर्ष निवासी लालमाटी सिंधी का पत्थर फेंकने के विवाद पर करू सिंधी, सोना सिंधी, सत्यम लखेरा, शुभम लखेरा, सुंदरम लखेरा को लेकर आया ने तलवार, चाकू, डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था।

यश का भाई अंशुल मेहरोलिया और मां किरण, पिता किशोर जीजा अनुराज ने बीच बचाव किया हमलावरों ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किए थे। इलाज के दौरान यश की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर सत्यम लखेरा, शुभम लखेरा, सोना सिंधी, करू को गिरफ्तार किया जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है जबकि सुंदरम लखेरा फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Next Post

तिरंगा यात्रा के कारण पूरा शहर जाम,घंटों फंसे रहे वाहन

Thu Aug 14 , 2025
इंदौर:आज शाम शहर में निकली तिरंगा यात्रा से पूरे शहर में जाम लग गया. स्थिति यह हो गई थी कि यात्रा शाम को थी, लेकिन शहर में यातायात जाम दोपहर 12 बजे से ही लग गया था.घर घर तिरंगा अभियान के तहत आज शहर के जनता और वाहन चालक बहुत […]

You May Like