पुलिया से टकराकर खाईं में गिरा बाइक सवार, मौत

सतना-चित्रकूट मार्ग पर कोठी के निकट हुआ हादसा

सतना : सतना चित्रकूट राज्यमार्ग पर कोठी के निकट रविवार हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी था. बताया गया कि मवेशी को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिस से टकरा गई थी.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कामा गांव के निवासी 56 वर्षीय बृजेंद्र सिंह लोक निर्माण विभाग मझगवां में पदस्थ थे.

रविवार की सुबह अपने किसी कार्य के चलते वे अपनी बाइक क्र. एमपी 19 एमक्यू 0359 पर सवार होकर निकले थे. बताया गया कि जैसे ही वे कमर गांव के निकट पुलिस के पास पहुंचे वैसे ही सामने से अचानक एक मवेशी आ गया. जिसे बचाने के चक्कर में उन्होंने अपनी बाइक मोड़ी. लेकिन अनियंत्रित हो जाने के कारण बाइक सीधे पुलिया से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पुलिया से टकराने के बाद वे लगभग 20 फीट नीचे खाईं में जा गिरे. जबकि उनकी बाइक पुलिया के ऊपर ही फंस कर रह गई. ऊपर से नीचे गिरने के कारण बृजेंद्र बुरी तरह घायल होकर बेसुध हो गए. घटना होती देख आस पास के लोग भाग कर वहां पहुंचे और घायल बृजेंद्र को ऊपर सडक़ पर लेकर आए.

इसी कड़ी में 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें फौरन इलाज के लिए भेजा गया. लेकिन वहां पर जांच करने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है. मामले का काबिलेगौर पहलू यह भी रहा कि बाइक सवार बृजेंद्र ने हेलमेट पहना हुआ था. लेकिन पुलिया के नीचे बने क्रांकीट के ढांचे से टकरा जाने के कारण हेलमेट भी उनकी सुरक्षा नहीं कर सका.

Next Post

निर्माण कार्य को लेकर भिड़े दो पक्ष

Mon Jan 20 , 2025
आधा दर्जन से अधिक पुरुष-महिलाएं घायल सतना : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंथी मोहल्ले में रविवार की शाम उस वक्त लाठी-डंडे और पत्थरबाजी शुरु हो गई जब निर्माण कार्य को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस घटना के चलते आधा दर्जन से अधिक पुरुष-महिलाएं चोटिल हो गए. […]

You May Like