जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत स्वर्गद्वारी से सरस्वतीघाट के बीच एक युवक की लाश उतराती मिली। युवक किसी हादसे का शिकार हुआ है या उसने आत्महत्या की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच रही है।पुलिस के मुताबिक देवा पिता डब्बल प्रसाद बर्मन 38 वर्ष निवासी भेडाघाट ने सूचना दी कि वह नाव चलाने का काम करता है।
दोपहर में नाव में दर्शकों को बैठाकर बंदर कूदनी तरफ घुमाने ले गया था तभी उसकी नजर स्वर्गद्वारी के पास पड़ी तो नर्मदा नदी में एक अज्ञात पुरूष का उतराता मिला। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 होगी। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है।
