200 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने लौटाया 2.55 लाख से भरा बैग

इंदौर: पंढरीनाथ पुलिस ने एक व्यापारी का 2.55 लाख नकदी से भरा बैग सुरक्षित वापस दिलाया. इस पूरे मामले में एक ईमानदार नागरिक की सजगता और पुलिस की सक्रियता अहम रही.दरअसल, काटजू कॉलोनी में रहने वाले बर्तन व्यापारी मुकेश कुमार वाधवानी सोमवार 11 मई को घर से दुकान जा रहे थे. उनके पास चार बैग थे, जिनमें से एक बैग रास्ते में कहीं गिर गया था.

इस बैग में डीपी ज्वेलर्स लिखा था और उसमें 2.55 लाख नकद रखे थे. दुकान पहुंचने पर बैग गायब मिलने पर उन्होंने थाने में सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सतीश पटेल ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू कराई. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज की जांच में एक काले रंग की बाइक सवार युवक बैग उठाकर ले जाता दिखाई दिया, जिसमें वाहन नंबर का हिस्सा 5742 नजर आया.
बैग को मंदिर में सुरक्षित रख दिया था युवक ने
आंशिक नंबर के आधार पर पुलिस ने एमपी-09-5742 सीरीज के 34 वाहनों की जानकारी जुटाई, जिनमें 16 काले रंग की हौंडा शाइन बाइक चिन्हित की गईं. इसके बाद पुलिस टीम ने सभी संभावित पतों पर पहुंचकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान लावरिया भेरू क्षेत्र में रहने वाले राजू जायसवाल ने बताया कि उसे रास्ते में बैग मिला था. किसी विवाद से बचने के लिए उसने बैग को पास के मंदिर में सुरक्षित रख दिया था, ताकि असली मालिक मिलने पर लौटा सके. पुलिस के कहने पर उसने तुरंत बैग लाकर सौंप दिया. फरियादी ने बैग की पहचान की, जिसमें रखी पूरी 2.55 लाख राशि सुरक्षित पाई गई. पुलिस ने राजू जायसवाल की ईमानदारी की सराहना करते हुए उसका सम्मान किया और उसके हाथों ही बैग व्यापारी को वापस दिलाया.

Next Post

साढ़े चार घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक, PM मोदी मंत्रियों से क्या कहा? यहां जानें मीटिंग की पूरी बात

Fri May 22 , 2026
PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्रियों ने दिया प्रेजेंटेशन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट मीटिंग करीब साढ़े चार घंटे तक चली। प्रधानमंत्री […]

You May Like