पेरोल पर बाहर आया फरार अपराधी गुजरात से गिरफ्तार

भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने 14 साल से पेरोल पर बाहर आये फरार अपराधी को गुजरात से गिरफ्तार किया है. आजीवन कारावास की सजा काट रहे अपराधी से पुलिस की पूछताछ फिलहाल जारी है. उस पर पुलिस विभाग की तरफ से 15 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था.

मिली जानकारी के मुताबिक कारवास में सजा काट रहे फरार आरोपी उमेश चंद्र मोर्या (54) निवासी कंरोद को भगवती नगर सिंगरवा अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को अहमदाबाद भेजा गया, जहाँ से उमेश को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी वारंटी पेरोल पर रिहा होकर वर्ष 2012 से फरार हो गया था, जिससे फरारी के दौरान उसका ठिकाना कहां- कहां रहा है और किन लोगों ने उसकी मदद की. इस सबंध में पूछताछ की जा रही है. आरोपी ने अबतक की पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फरारी के दौरान साल 2012 से 2016 तक वह मुंबई में था और एक कोरियर कंपनी में काम करता था. इसके बाद वह साल 2016 में अहमदाबाद पहुंच गया और घनी आबादी वाले इलाके में रहने लगा. अहमदाबाद वह फेरी लगाकार सामान बेंचने का काम करता था. आरोपी ने पूछताछ पर भोपाल में रहने वाले एक एडवोकेट के नाम का भी जिक्र किया है, जिसने फरारी के दौरान उसकी आर्थिक रूप से मदद भी की थी. इसके साथ ही कई और सवालों के जवाब पुलिस अपराधी से फिलहाल कर रही है.

बता दें कि वारंटी उमेश चंद्र मोर्य ने अपनी ही भाभी को घरेलू विवाद होने पर वर्ष 2006 में जलाकर मार दिया था. हत्याकांड़ में थाना निशातपुरा ने अपराध पंजीबद्ध कर उसे कोर्ट में पेश किया. उमेश को कोर्ट ने आजीवन कारावसा की सजा सुना दी गई थी. उमेश केन्द्रीय जेल भोपाल में सजा काट रहा था और साल 2012 में पेरोल पर जेल से बाहर आ आया और फरार हो गया.

Next Post

मोरारी बापू की रामकथा में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Thu Jan 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मोरारी बापू की रामकथा सेवा, करुणा और राष्ट्र के नैतिक संस्कारों का संदेश देती है। श्रीमती रेखा गुप्ता गुरुवार को यहां भारत मंडपम में विश्व शांति के लिए आयोजित रामकथा में शामिल हुईं। यह रामकथा सुप्रसिद्ध कथावाचक […]

You May Like

Play sound