मां ने ही की थी बच्ची को हौद में डुबोकर हत्या

इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी, आठ माह की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी सगी मां को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही बेटी को पानी की हौद में डुबोकर मार डाला.घटना बुधवार चार जून को सामने आई, जब राजेन्द्र चौहान के घर में बच्ची मायरा पिता अविनाश चौहान की लाश पानी की टंकी में मिली थी, जो शुरू में हादसा प्रतीत हुई इस घटना की जांच में कई संदेह उभरे. टंकी हमेशा लोहे के ढक्कन और मोटर से ढकी रहती थी, ऐसे में बच्ची का उसमें पहुंचना असंभव था.

पूछताछ के दौरान मृतिका की मां वर्षा बार-बार अपने बयान बदलती रही. पुलिस ने जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने आपना अपराध स्वीकार किया और पुलिस को बताया कि सास-ससुर से विवाद के चलते उसने घटना वाले दिन घर में अकेले होने का फायदा उठाकर बच्ची को पानी की हौद में डुबो दिया और ऊपर से ढक्कन बंद कर पानी की मोटर रख दी थी. द्वारकापुरी पुलिस ने वर्षा चौहान के बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Next Post

अभिनय अकेले का नहीं, पूरी टीम का खेल है : राम कपूर

Fri Jun 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता राम कपूर का कहना है कि अभिनय अकेले का नहीं बल्कि पूरी टीम का खेल होता है। राम कपूर ,27 जून से जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होने जा रही सीरीज ‘मिस्त्री’ में अहम भूमिका निभाते नजर आयेंगे। यह सीरीज, बहुचर्चित अमेरिकी सीरीज़ मॉन्क का […]

You May Like