पूरे देश में लागू हो कठौंदा प्लांट की तकनीक: केंद्रीय राज्यमंत्री

जबलपुर: नगर निगम जबलपुर द्वारा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी सराहना मिली है। अपने जबलपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने शहर के स्वच्छता अभियान के कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने कठौंदा स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का बारीकी से अवलोकन करते हुए इसे एक अनुकरणीय मॉडल बताया और कहा कि इस बेहतरीन तकनीक और कार्यप्रणाली को पूरे देश में लागू करने की आवश्यकता है।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्लांट की कार्यप्रणाली कचरे से बिजली बनाने की प्रक्रिया और इसके पर्यावरणीय लाभों के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही नगर निगम के नवाचारों से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि जबलपुर नगर निगम ने स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में जो नए प्रयोग किए हैं वे वाकई काबिले.तारीफ हैं। कठौंदा का यह प्लांट कचरे के सही निपटान के साथ.

साथ ऊर्जा उत्पादन का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है जिससे देश के अन्य शहरों को भी सीख लेनी चाहिए। कठौंदा प्लांट की सराहना करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने शहर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने जल शोधन की व्यवस्थाओं और प्लांट की क्षमता को देखा। पानी को रिसायकल कर उसे पुन: उपयोग में लाने के नगर निगम के प्रयासों की उन्होंने जमकर प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने थ्री आर सेन्टर और वेस्ट टू वंडर पार्क का भी निरीक्षण किया। थ्री आर सेन्टर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने जरूरतमंदों को थैले वितरित किए। वहीं एसटीपी प्लांट परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया।

Next Post

गंगा दशहरा पर दान-पुण्य के साथ की गई मोक्षदायिनी की आराधना

Mon May 25 , 2026
ग्वालियर: आज यहां मंदिरों पर गंगा दशहरा के अवसर पर दान-पुण्य के साथ की मोक्षदायिनी की आराधना की गई। ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को आज सोमवार के दिन गंगा दशहरा और गायत्री जयंती एक साथ मनाई गई। गंगा दशहरा पर घरों में जहां लोगों ने सुबह गंगाजल मिलाकर स्नान […]

You May Like