कार की टक्कर से पलटा लोडिंग वाहन, एक की मौत

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत रोंझा जुगिया में बेलगाम कार की टक्कर से लोडिंग वाहन पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक संतराम नुनिया 33 वर्ष निवासी प्रभात नगर कठौंदा थाना माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चाचा रामा नुनिया और रिश्ते के भांजे अरविंद नुनिया के साथ मोटर सायकल व लोडिंग आटो से गन्ना लेने के अंजनी बेलखेड़ी दमोह गया था। पाटन-जबलपुर मेन रोड ग्राम रोंझा जुगिया में कार क्रमांक एमपी 20 एक्स एफ 7113 का चालक तेज गति लापरवाही से उसकी मोटर सायकल को ओवरटेक करते हुये उसके चाचा रामा नुनिया के आटो में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे चाचा का आटो आगे घूमकर पलट गया एवं आटो में रखा गन्ना बिखर गया, टक्कर मारने वाली कार का अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से कार भी सडक़ किनारे खड़ी हो गयी थी, चाचा को गर्दन में चोट आयी, जिन्हें उपचार शासकीय अस्पताल पाटन लेकर गये डाक्टर ने चैक कर चाचा रामा नुनिया 49 वर्ष को मृत घोषित कर दिया है।

Next Post

झपट्टा मारकर लूटी एक तोला सोने की चेन

Thu Nov 19 , 2026
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत सुभाष टाकिज मार्केट में लुटेरे ने एक महिला पर झपट्टा मारकर एक ताला सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक अंजना अग्रवाल 63 वर्ष निवासी नव आदर्श कालोनी लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरूवार […]

You May Like