विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

दमोह।पुलिस मुख्यालय भोपाल व शिक्षा विभाग के समन्वय से मध्यप्रदेश में सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसका उद्देश्य विधार्थियों में विधिक जागरूकता, सुरक्षा बोध तथा न्याय तक पहुंच के संबंध में समझ विकसित करना तथा पुलिस व समुदाय के बीच विश्वास व संवाद को सुदृढ़ करना है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में 6 अगस्त 2026 को शासकीय सांदीपनि उ.मा. विद्यालय, दमोह में आयोजित जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का सेमिनार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। इसके उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने सृजन संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को कानून का पालन, सामाजिक उत्तरदायित्व व जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एडीपीओ नारायण पटेल द्वारा भारतीय संविधान व पॉक्सो अधिनियम, एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम व जेजे एक्ट, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को द्वारा सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों, प्रआर राकेश अठ्या द्वारा साइबर सुरक्षा तथा महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फेमिदा खान, सब इंस्पेक्टर सविता रजक द्वारा महिला सुरक्षा व महिला संबंधी कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल व प्रभावी ढंग से समाधान किया गया। अंत में विद्यार्थियों से कानून का पालन करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

जन संवाद कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकार नारायण पटेल,यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ,महिला थाना प्रभारी निरी. फेमिदा खान, उनि सविता रजक,साइबर सेल से प्र.आर.राकेश अठया और सौरभ टंडन पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दमोह से एडीपीसी शरद तिवारी, विद्यालय के प्राचार्य आरपी कुर्मी व कार्यक्रम प्रभारी नीतेश डिम्हा व संजय खरे , विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण,बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

अघोषित गौशाला बना शहर, नपा प्रशासन के लिए चुनौती

Thu Aug 6 , 2026
सीधी । शहर में आवारा मवेशियों के कारण सडक़ों पर बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक की समस्या को अघोषित गौशाला कहा जाता है जो नगर पालिका के लिए एक बड़ी प्रशासनिक चुनौती बन गई है। आवारा मवेशियों के बीच सडक़ पर आने से आए दिन हादसे होते हैं जिससे नागरिकों की […]

You May Like