जॉर्डन ने फिलिस्तीन के पश्चिमी तट में भेजी राहत सामग्री

अम्मान, 23 फरवरी (शिन्हुआ) जॉर्डन ने रविवार को छह ट्रकों का एक मानवीय सहायता काफिला फिलिस्तीन के पश्चिमी तट स्थित नब्लूस में जॉर्डन के फील्ड हॉस्पिटल के लिए रवाना किया, जिसमें चिकित्सा, खाद्य और राहत सामग्री भेजी गयी। जॉर्डन सशस्त्र बलों (जेएएफ) द्वारा भेजे गये इस काफिले में अस्पताल के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा उपभोग्य सामग्री, खाद्य वस्तुएं और पानी शामिल थे।

जेएएफ के एक बयान के अनुसार, अस्पताल विशेषज्ञ चिकित्सकीय और तकनीकी टीमों के माध्यम से चिकित्सा और उपचार सेवाएं लगातार प्रदान कर रहा है, जिससे मौजूदा हालात में नागरिकों की स्वास्थ्य जरूरतें पूरी करने और उन पर पड़ रहे बोझ को कम करने में मदद मिल रही है।
बयान में कहा गया कि 2023 में परिचालन शुरू होने के बाद से फील्ड हॉस्पिटल ने लगभग 3,08,410 मरीजों को सेवाएं प्रदान की हैं, 2,707 छोटी-बड़ी सर्जरी की हैं तथा आपात उपचार, रेडियोलॉजी, प्रयोगशाला सेवाएं और नर्सिंग देखभाल उपलब्ध करायी है।

Next Post

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री बोले, ट्रंप की 'हॉस्पिटल शिप' की ज़रूरत नहीं, हमारे देश में इलाज मुफ्त

Mon Feb 23 , 2026
ओस्लो, 22 फरवरी (वार्ता) ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नील्सन ने रविवार को कहा कि उनके देश को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भेजी जाने वाली ‘हॉस्पिटल शिप’ में कोई रुचि नहीं है। श्री ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि वह […]

You May Like

Play sound