
खरगोन। जिले के कसरावद में शनिवार सुबह एक सडक़ हादसे में पत्रकार एवं भाजपा नेता नवीन कुशवाह निवासी महेश्वर की मौत हो गई। कुशवाह बाईक पर सवार होकर महेश्वर से खरगोन की ओर आ रहे थे, इसी दौरान कसरावद में मंडलेश्वर की ओर जा रही एक कार ने उनकी बाईक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए पत्रकार कुशवाह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड दिया।
