नंदीश शुक्ल ने संभाला अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार

ग्वालियर। रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) का पदभार नंदीश शुक्ल ने ग्रहण किया। नंदीश शुक्ल 2006 बैच के आईआरटीएस अधिकारी हैं। मूलतः झांसी के रहने वाले शुक्ल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इससे पूर्व वह उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (माल यातायात) पश्चिम रेलवे; वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मुंबई; वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वडोदरा का पद संभाल चुके हैं।

इसके साथ ही वर्ष 2020 से 2025 के मध्य वह प्रति नियुक्ति पर पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में बतौर उपाध्यक्ष दीनदयाल पोर्ट, कांडला, गुजरात में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने पोर्ट के विकास की कई परियोजनाओं में योगदान दिया है । भारतीय रेल से पूर्व श्री शुक्ल निजी क्षेत्र में टाटा समूह में भी सेवाएं दे चुके है। श्री शुक्ल को वर्ष 2015 में उनके कार्यकुशलता और उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय रेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Next Post

प्रदेश में धान उत्पादक किसानों को मिलेगी 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Sat Mar 1 , 2025
  देश के गृह मंत्री की विशेष निगरानी नक्सल गतिविधियों पर   नवभारत न्यूज बालाघाट   मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में धान उत्पादक किसानों को अब 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रदेश में 2600 रुपये प्रति क्विंटल गेंहू खरीदने का पहले ही निर्णय […]

You May Like