80 वर्षीय किसान ने दिखाई समाजसेवा की मिसाल: सामाजिक भवन के लिए दिया दान

मंडला। आज के दौर में जहां स्वार्थ और भ्रष्टाचार समाज की जड़ों को खोखला कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने कर्मों से मानवता और सामाजिक चेतना की मिसाल पेश कर रहे हैं। ग्राम ग्वारा निवासी 80 वर्षीय कृषक चिरौंजी लाल जंघेला ने समाज के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय देते हुए महाराजपुर स्थित संगम घाट पर निर्माणाधीन लोधी समाज भवन के लिए ₹2 लाख 51 हजार 111 रुपये का दान दिया है। चिरौंजी लाल जंघेला के पुत्र संजय जंघेला जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना में तैनात हैं और देश सेवा में योगदान दे रहे हैं, वहीं उनके पिता समाजसेवा में अपनी अमूल्य भूमिका निभा रहे हैं। समाज के इस अनुकरणीय कार्य के लिए जिला लोधी क्षत्रीय समाज ने श्री जंघेला का आभार व्यक्त किया है।

Next Post

मां भारती के वीर सपूत शहीद संजय मीणा को अंतिम विदाई, सवरर्सी में उमड़ा जनसैलाब

Sat Oct 11 , 2025
देवास। जिले के भौरासा क्षेत्र के ग्राम सवरर्सी के वीर सपूत शहीद संजय मीणा (11 ग्रेनेडियर्स) का पार्थिव शरीर आज सुबह इंदौर से उनके पैतृक ग्राम सवरर्सी पहुंचा। अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान भूस्खलन में शहीद हुए संजय मीणा का अंतिम संस्कार आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया […]

You May Like