कृष्ण नगर चौराहे पर पाइप लाइन फूटी बह गया सैकड़ों लीटर पानी

सतना . शहर के कृष्णनगर चौराहे पर शुक्रवार को लोगों के लिए उस वक्त मुसीबत खड़ी हो गई जब पाइपलाइन फूटने से सैकड़ों लीटर पानी बहने लगा. घटना सामने आने पर सक्रिय हुए ननि की पेयजल शाखा के अमले ने कुछ घंटे बाद मरम्मत करते हुए खामी को दुरुस्त कर लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णनगर चौराहे पर मुख्य मार्ग के नीचे स्थित पाइप लाइन शुक्रवार को अचानक फूट पड़ी. जिसके चलते पानी बहते हुए आस पास के क्षेत्र का प्रभावित करने लगा. पानी का दबाव अधिक होने के कारण उक्त स्थान पर सडक़ की ऊपरी परत भी उखड़ गई. बताया गया एसपीडी पाइप यानी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की पाइपलाइन फूट गई थी. जिसके पीछे की वजह थर्मल इफेक्ट अथवा ऊपरी दबाव के चलते होने के तौर पर सामने आई. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर ननि की पेयजल शाखा का अमला सक्रिय हो गया. कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पाइपलाइन को दुरस्त कर लया गया. लेकिन इस दौरान सैकड़ों लीटर पानी बेकार बहता रहा. वहीं पाइन लाइन फूटने के कारण आस पास के घरों की जलापूर्ति पर भी असर पड़ा.

Next Post

दो बदमाशों ने दिन दहाड़े सरेराह महिला के गले से मंगलसूत्र छीना

Sat Feb 7 , 2026
सतना। चलती बस में महिला के पर्स से लाखों रुपए के जेवर और नकदी उड़ाने के मामले में पुलिस कर पाती कि इसी तरह की एक और घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. बस स्टैण्ड से सटे बिरला मार्ग पर दिन दहाड़े सरे राह एक महिला के […]

You May Like